Site icon TazaNews

Train fare increase: 01 जुलाई से महंगा होगा रेल का सफ़र जानें किस मार्ग पर कितना किराया बढ़ेगा

01 जुलाई से महंगा होगा रेल का सफ़र train fare increase

01 जुलाई से महंगा होगा रेल का सफ़र

Train fare increase :01 जुलाई से रेल का सफ़र महंगा, नॉन-एसी में 1 पैसा और एसी में 2 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी। जानिए मार्ग अनुसार नई दरें

Train fare increase :रेलवे जल्द ही ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशान करने जा रहा है। वास्तव में, अब आपको ट्रेन में सफर करने के लिए अपनी जेब को पहले से थोड़ा अधिक ढीला करना पड़ सकता है। रेलवे मंत्रालय मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के गैर-वातानुकूलित श्रेणी के किराये में एक पैसा प्रति किलोमीटर और सभी वातानुकूलित (AC) श्रेणी के किराये में दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहा है. जुलाई, 2025 से। यह स्पष्ट है कि जो लोग बस या प्लेन की जगह ट्रेन को चुनते हैं, वे अधिक ट्रेन किराया भुगतान करेंगे।

 

क्या किराया बढ़ेगा?

Train fare increase: 1 जुलाई से रेलवे की तरफ से किराया बढ़ाया जा सकता है। किराए में बढ़ोतरी का उद्देश्य अधिक पैसा कमाने का है। किराया प्रति किमी 2 पैसे बढ़ा है, इसलिए किसी को दिल्ली से मुंबई या कोलकाता की यात्रा पर 25–30 रुपये अधिक खर्च हो सकता है। जैसे कि नॉन-एसी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों (train fare) का किराया प्रति किमी 1 पैसे बढ़ गया है

वहीं, AC क्लास (जैसे AC 2-tier, AC 3-tier) प्रति किमी 2 पैसे है। 500 किमी की दूरी पर आपको एसी में 10 रुपए और नॉन-एसी में 5 रुपए अतिरिक्त देने पड़ सकते हैं। 1000 किमी की दूरी पर आपको AC में 20 रुपए अधिक और नॉन AC में 10 रुपए अधिक देना होगा।Tazanews

 

5 साल के बाद रेलवे (railway) किराया बढाने  जा रहा 

2013 में सभी श्रेणियों के ट्रेन किराये में बड़ी वृद्धि हुई। साधारण ट्रेनों में सेकंड क्लास का किराया दो पैसा बढ़ाया गया, एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों में चार पैसा बढ़ाया गया, और स्लीपर कोच का किराया छह पैसा बढ़ाया गया। जनवरी 2020 में ट्रेनों के यात्री किराये में अंतिम बढ़ोतरी हुई। उस समय साधारण ट्रेनों का किराया एक पैसा बढ़ा, जबकि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया दो पैसा बढ़ा। वहीं स्लीपर का किराया दो पैसे बढ़ा और सभी एसी क्लास का चार पैसे बढ़ा।

 

Train fare increase : दैनिक यात्रियों को उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट से राहत देते हुए किराया नहीं बढ़ाया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि 500 किलोमीटर तक की यात्रा का किराया नहीं बढ़ाया जाएगा। किलोमीटर से अधिक दूरी पर किराया 0.5 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ सकता है। 2020 और 2013 में हुए पिछले दो किराया संशोधनों की तुलना में यह बढ़ोतरी सबसे कम होगी। रेलवे अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है।

 

 जानिए 1-2 पैसा बढ़ाकर रेलवे कितनी कमाएगी!

Train fare increase: रेलवे यात्री किलोमीटर (PKM) अनुमानों के अनुसार, इस किराया वृद्धि से वित्त वर्ष 2025 से 26 तक लगभग 700 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। वृद्धि पूरे वित्त वर्ष में लागू होती तो राजस्व में 920 करोड़ रुपये से अधिक का विस्तार होता। यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए, रेलवे ने वित्त वर्ष 2026 के लिए यात्री विभाग से 92,800 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है। वर्ष 2025 में रेलवे ने 75,215 करोड़ रुपये का राजस्व कमाया, 736 करोड़ लोगों ने यात्रा की।

Exit mobile version